रामप्रसाद चंद्रभान में बाल सदन गठित
राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को बाल सदन का गठन हुआ। इस दौरान तीन वर्ग के अलग-अलग पदाधिकारी चुने...
राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को बाल सदन का गठन हुआ। इस दौरान तीन वर्ग के अलग-अलग पदाधिकारी चुने गए। शिशु वर्ग में सेनापति पुरुषोत्तम दास, अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव करण कुमार, सह सचिव सौरव, उपाध्यक्ष विवेक कुमार, बाल वर्ग में अध्यक्ष कुमार आदित्य, उपाध्यक्ष निकिता, सचिव सेजल, सह सचिव खुशी अग्रवाल, किशोर वर्ग में अध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी, सचिव चंद्रप्रकाश उपाध्याय, सह सचिव के पद पर अंजनी रानी को चुना गया। सभी पदाधिकारियों का गुरुवार को शपथ ग्रहण हुआ। प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य मणिभूषण मिश्रा, आचार्य दिनेश महतो, राजीव कुमार दास, दयाशंकर उपाध्याय, आशीष अग्रवाल आदि ने पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इससे पूर्व 9 मई को भैया-बहनों की ओर से अप्रत्यक्ष मतदान किया गया था।