ट्रांसफार्मर खराबी से परेशान ग्रामीणों को राहत, विधायक ममता देवी ने कराया नया ट्रांसफार्मर स्थापित

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 28 में पिछले 3-4 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। विधायक ममता देवी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आदेश दिया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ट्रांसफार्मर खराबी से परेशान ग्रामीणों को राहत, विधायक ममता देवी ने कराया नया ट्रांसफार्मर स्थापित

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 28, छत्तरमांडू असनाटोला में बीते 3-4 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था और लोगों में आक्रोश भी बढ़ने लगा था। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय विधायक ममता देवी को मिली, उन्होंने त्वरित पहल करते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर नया ट्रांसफार्मर लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के आग्रह पर विधायक ममता देवी स्वयं मौके पर शनिवार को पहुंचीं और फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया।इस

दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक ममता देवी ने कहा, कि जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है। बिजली जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी समस्या होगी, वहां तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर हैं। मौके पर युवा कांग्रेसी नेता पंकज प्रसाद तिवारी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।