नदी किनारे जुआ का खेल फिर शुरू, आपराधिक गिरोहों की इंट्री से दहशत

Nov 07, 2025 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़ में जुआ खेलने का कारोबार फिर से बढ़ गया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि न्यू कॉलोनी बगीचा में हर दिन जुआरी जमा होते हैं। पुलिस की छापेमारी के बावजूद यह कारोबार चलता रहता है। हाल ही में कुछ युवकों ने जुआ खेलने वालों के साथ मारपीट की। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया लेकिन बाद में छोड़ दिया।

नदी किनारे जुआ का खेल फिर शुरू, आपराधिक गिरोहों की इंट्री से दहशत

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर में इन दिनों जुआ खेलाने का कारोबार फिर जोरों पर है। स्थानीय लोगों के अनुसार न्यू कॉलोनी बगीचा के दामोदर नदी तट के आसपास, जारा टोला आदि स्थानों पर हर दिन जुआ खेलने वालों की भीड़ जुट रही है। बताया जाता है कि न्यू कॉलोनी बगीचा के नदी किनारे बने अस्थायी ठिकानों में यह खेल चोरी-छिपे चलता है। जुआ संचालक खिलाड़ियों को सुरक्षित जगह मुहैया कराते हैं। जिसके एवज में उन्हें कमीशन के रूप में मोटी रकम दी जाती है। जिसे स्थानीय भाषा में नाल कहा जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाल उठाने वाले जुए के इस खेल को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर दिन एक निश्चित रकम अवैध काम को रोकने के लिए जवाबदेह लोगों तक पहुंचाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निवासियों ने बताया कि यह जुआ वर्षों से अलग-अलग ठिकानों पर संचालित होता आ रहा है। पुलिस की कई बार छापेमारी के बावजूद यह कारोबार बंद नहीं हुआ। हर बार जुआरियों का ठिकाना बदल जाता है और खेल फिर से शुरू हो जाता है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार अब इस धंधे में आपराधिक गिरोहों की भी एंट्री हो चुकी है। कुछ युवकों ने खुद को जिले के कुख्यात गिरोह से जुड़ा बताते हुए जुआ खिलाने वालों को सौदागर मोहल्ला के पास स्थित एक ऑफिस में मिलने के लिए धमकाया था। मिलने नहीं जाने पर मंगलवार की रात उन युवकों ने नदी किनारे जुआ खेलने पहुंचे लोगों के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो-तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें बुधवार को पिआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी किनारे जुआ खेलने के कारण इलाके में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है। इस संदर्भ में रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडे ने बताया पुलिस को मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसी आधार पर दो-तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। मारपीट के संदर्भ में पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए सभी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।