Ramgarh News: सरकारी स्कूलों में सोशल ऑडिट फैसिलिटेशन टीम का किया जा रहा गठन, दूसरे चरण में 84 स्कूलों का होगा ऑडिट
Ramgarh News: रामगढ़ जिले के छह प्रखंडों के 84 सरकारी स्कूलों में सोशल ऑडिट के दूसरे चरण की तैयारी की जा रही है। 24 अक्टूबर तक हर स्कूल में पांच सदस्यीय सोशल ऑडिट फैसिलिटेशन टीम का गठन होगा। टीम शिक्षा, पोशाक, किताबें, एमडीएम और अन्य सुविधाओं की जांच करेगी। ऑडिट स्कूल, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर पूरा होगा।

Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने को लेकर जिले के 84 चयनित स्कूलों में सोशल ऑडिट फैसिलिटेशन टीम का गठन कर सोशल ऑडिट के दूसरे चरण का काम किया जाना है। जिसके लिए इन सभी स्कूलों में सोशल ऑडिट फैसिलिटेशन टीम का गठन किया जा रहा है। जिसे 24 अक्टूबर तक पूरा करना है। जिसके बाद सरकार की ओर से चल रहे सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में चल रही योजनाएं व एमडीएम से सम्बंधित जांच की जाएगी। यह ऑडिट समग्र शिक्षा अभियान के तहत व झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन की ओर से शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के आलोक में होगा। सोशल ऑडिट करने के लिए राज्य के तरफ से 3 मेंबर भेजे जाएंगे और दो मेंबर जिस स्कूल का ऑडिट होगा उसके पोषक क्षेत्र से होंगे। सोशल ऑडिट कुल चार स्तर पर होगा पहला स्कूल ऑडिट। जिसके बाद ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक हियरिंग। जिसके पूरा होने पर जिला स्तरीय ऑडिट होगा। जिसके बाद यह राज्य को जाएगा।
84 स्कूलों में सोशल ऑडिट की तैयारी
ऑडिट में सभी स्तर पर स्कूलों की होगी जांच
स्कूलों में शिक्षा और सुविधाओं की जांच
सोशल ऑडिट के दूसरे चरण में राज्य की ओर से रामगढ़ के 6 प्रखंडो में कुल 84 स्कूलों को ऑडिट करने के लिए चुना गया है। सभी स्कूलों में 5 सदस्यीय टीम जांच करेगी। जिसमे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली शिक्षा के साथ साथ पोशाक, किताबें, एमडीएम सहित स्कूलों की अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया जाएगा। राज्य से ऑडिट करने वाले मेंबर्स को सभी स्कूलों का लिंक दिया जाएगा। स्कूल में विजिट पूरा होने पर उसका लिंक खोल कर अपडेट कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पूर्व जुलाई से लेकर अगस्त तक सोशल ऑडिट में प्रथम चरण के दौरान जिले के 55 स्कूलों में ऑडिट किया गया था।


