Ramgarh News: विकास नगर में दिखेगी आस्था की झलक
Ramgarh News: विकास नगर में दिखेगी आस्था की झलक, आकर्षक होगा दुर्गा पूजा पंडाल, तैयारी रामगढ़, नगर प्रतिनिधि शहर में अपनी पहचान रखने वाली विकास नगर, जारा टोला

Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि शहर में अपनी पहचान रखने वाली विकास नगर, जारा टोला की दुर्गा पूजा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। कलश स्थापना कर नवरात्र पूजा विधिवत प्रारम्भ किया गया है। पूजा समिति ने इस बार पंडाल की विशेष भव्यता को ध्यान में रखते हुए आकर्षक और अनूठी थीम पर तैयारी शुरू की है। इसके लिए कुशल कारिगरों की टीम कार्य से जुड़े है। पूजा में भक्ति के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत अहसास कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण आर्टिफिशियल मॉडल से तैयार प्रारूप पर बनने वाला भव्य पूजा पंडाल होगा।
समिति के प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विकास नगर दुर्गा पूजा हर साल अपनी विविधता से लोगों का ध्यान खींचती है। श्रद्धालुओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूजा समिति पदाधिकारीआयोजन को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष सदन सिंह रावत, उपाध्यक्ष गिरधारी महतो, अरविंद सिंह, सचिव हरेंद्र कुमार राय, सह सचिव नवल शर्मा व चंद्रशेखर सिंह, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह व विनोद सिंह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं समिति सदस्य आयुष राज, विशाल सिंह, प्रभु पासवान, पीयूष राज, मनोज मंडल, तरुण कुशवाहा और प्रदीप वर्मा सहित कई कार्यकर्ता तैयारियों में सहयोगी बने हैं।

