पुलिस कर्मियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ, लोगों को किया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़ जिले में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिसकर्मियों ने धूम्रपान न करने की शपथ ली और अपने परिवार व मित्रों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।

पुलिस कर्मियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ, लोगों को किया जागरूक

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को रामगढ़ जिले के सभी थाना, ओपी एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने धूम्रपान तथा अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ ली।कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने यह संकल्प भी लिया कि वे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाना आवश्यक है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर लोगों से तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।