Ramgarh News: सीसीएलकर्मी के घर हमला मामले में बबलू प्रजापति गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, रामगढ़
Ramgarh News: रामगढ़ के सिरका क्षेत्र में, सीसीएलकर्मी सुशील कुमार राम के घर पर हमले और जातिसूचक टिप्पणियों के मामले में पुलिस ने बबलू कुमार को गिरफ्तार किया। सुशील कुमार ने कोयला चोरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। हमले में उनके पिता भी घायल हुए। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सिरका क्षेत्र में सीसीएलकर्मी सुशील कुमार राम के घर पर हमला, मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में रामगढ़ पुलिस ने एक और आरोपी बबलू कुमार उर्फ बबलू प्रजापति निवासी कहुवाबेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गौरतलब है कि सुशील कुमार राम ने क्षेत्र में कोयला चोरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस को आरोपियों का घर दिखाने के बाद उनके घर पर हथियारों से हमला किया गया था। घटना में उनके पिता भी घायल हो गए थे। दर्ज कांड में जातिसूचक गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया गया था।


