मंदिर-धर्मशाला का कायाकल्प, सामाजिक एकता को भी मिली नई मजबूती : विमल बुधिया

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रामगढ़ में श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर और धर्मशाला संस्था के अध्यक्ष विमल बुधिया ने सत्र 2024-26 में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है और धर्मशाला की व्यवस्था में सुधार किया गया है। सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिससे समाज में एकता बढ़ी है।

मंदिर-धर्मशाला का कायाकल्प, सामाजिक एकता को भी मिली नई मजबूती : विमल बुधिया

रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर और धर्मशाला संस्था के अध्यक्ष विमल बुधिया ने सत्र 2024-26 के दौरान किए गए विकास कार्यों और सामाजिक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और विश्वास से संस्था ने पिछले दो वर्षों में कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले श्री सत्यनारायण मंदिर का व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया। लंबे समय से जर्जर स्थिति में रहे मंदिर को नया और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक वातावरण मिल सके। इसके साथ ही धर्मशाला भवन की मरम्मत, रंग-रोगन और आवश्यक सुधार कार्य कराए गए।

भवन की जर्जर दीवारों और छत को दुरुस्त किया गया। सभी कमरों में पलंग, गद्दे और बिस्तरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। धर्मशाला के मुख्य द्वार का चौड़ीकरण कर परिसर को अधिक सुंदर और व्यवस्थित बनाया गया। समाज की जरूरतों को देखते हुए बर्तन, गद्दे, कंबल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई। विमल बुधिया ने कहा कि संस्था ने केवल भवन विकास तक ही अपने प्रयास सीमित नहीं रखे, बल्कि सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए होली मिलन, जन्माष्टमी सहित विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन आयोजनों में महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूती मिली। उन्होंने बताया कि धर्मशाला के तीसरे भाग का नवीनीकरण अभी शेष है, जिसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ लोगों की सुविधा के लिए लिफ्ट स्थापना भी प्राथमिकता में शामिल है। अंत में उन्होंने समाज के लोगों से आगामी चुनाव में उनकी पूरी टीम के नौ प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि अधूरे कार्यों को पूरा कर समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करना उनका लक्ष्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।