
नाई समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
रामगढ़ में नाई समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शंकर प्रसाद ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। माया ठाकुर ने समाज में एकता और शिक्षा के लिए प्रयास करने की आवश्यकता बताई।
रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला नाई समाज की ओर से मंगलवार की देर शाम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय स्टेप बाय स्टेप स्कूल के प्रांगण में हुआ। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों से नाई समाज के छात्र-छात्राएं सहित समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, मेडल, कप सेट और सम्मान प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्युत विभाग के निवर्तमान एसडीओ शंकर प्रसाद थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में माया ठाकुर, जिला अध्यक्ष प्रो. पूर्णकांत कुमार ठाकुर, अधिवक्ता भैरव ठाकुर, दशरथ ठाकुर, लालचंद ठाकुर, ललन ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, दिलीप शर्मा, राजेश ठाकुर, प्रो. प्रणीत ठाकुर, विनोद ठाकुर, प्रदीप शर्मा, धनेश्वर ठाकुर और गणेश ठाकुर उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि शंकर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, इसलिए समाज के हर अभिभावक को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि नाई समाज भी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बन सके। वहीं, विशिष्ट अतिथि माया ठाकुर ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा आवश्यक है और समाज को दहेज प्रथा एवं नशामुक्ति के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, तभी सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में सीबीएसई और झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से तन्नू कुमारी, नीलम भारती, ऋषिका शर्मा, सोनाली शर्मा, रिमझिम रानी, अर्शिता कुमारी, निखिल कुमार ठाकुर, चंदन कुमार शर्मा, मीत राज, रौनक कुमार ठाकुर, बिट्टू कुमार ठाकुर, रिया कुमारी, ब्यूटी कुमारी, लिजा कुमारी, प्रिया कुमारी, पीयूष ठाकुर, स्नेहा, आनंदी शर्मा, वैभव ठाकुर, कृष कुमार, स्वाति, प्रियांशु, सुहानी, शिवम, रानी, स्नेहा, राजश्री, रिषिका आदि शामिल थे। इसके साथ ही समाज के सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से माया ठाकुर, बैजू ठाकुर, रामलखन शर्मा, भुवनेश्वर ठाकुर, रमेश ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, मैनेजर ठाकुर और अशोक राज ठाकुर को बुके, मोमेंटो एवं साल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो. पूर्णकांत कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन लालचंद ठाकुर और प्रो. प्रणीत कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर संरक्षक महेंद्र ठाकुर, दिलीप शर्मा, राजेश ठाकुर, ललन ठाकुर, दशरथ ठाकुर, प्रदीप शर्मा (हेसला), गणेश ठाकुर (पतरातू अध्यक्ष), प्रदीप ठाकुर (गोला), नूतन आनंद ठाकुर, धनेश्वर ठाकुर (गोला अध्यक्ष), विगेंद्र ठाकुर, सुजीत ठाकुर, विनोद ठाकुर, कैलाश ठाकुर, मणिशंकर ठाकुर, अशोक कुमार शर्मा, दिलीप ठाकुर, राजकिशोर ठाकुर, अमित ठाकुर, बहादुर ठाकुर, सखीचरण ठाकुर, सुभाष ठाकुर, रूपलाल ठाकुर, संजय ठाकुर, बबीता देवी, सुमन देवी, माधुरी देवी, लालमणि देवी सहित सैकड़ों समाजसेवी, महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




