चुनाव की खबर : नप क्षेत्र के नए प्रत्याशियों को प्रचार में परेशानी

Feb 12, 2026 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

- एक ही घर में पति-पत्नी अलग-अलग वार्ड के मतदाता झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

चुनाव की खबर : नप क्षेत्र के नए प्रत्याशियों को प्रचार में परेशानी

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ चुनाव को लेकर 23 फरवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगी। इसे लेकर पूर्व में ही नामांकन दाखिल करने, स्क्रूटनी, नाम वापसी और प्रतीक चिन्ह वितरण प्रक्रिया पूर्ण में हो चुकी है। इसके बाद से प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह लेकर जनता के बीच पहुंचना शुरु कर दिए हैं। देखते ही देखते सियासी पारा बढ़ने लगा है। इस बीच नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र के नए प्रत्याशियों को प्रचार में परेशानी देखने को मिल रही है। दरअसल कई स्थान पर पति-पत्नी अलग-अलग वार्ड के मतदाता हो गए हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें मतदाताओं तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है।

कई ऐसे प्रत्याशी हैं जो चुनाव में बरसाती मेढ़क के जैसे उतरे हैं। उन्हें क्षेत्र का बहुत ज्यादा ज्ञान नहीं है, ऐसी स्थिति में मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने में परेशानी भी लाजिमी है। वहीं कुछ खामियां वोटर लिस्ट प्रक्रिया से जुड़े कर्मियों की भी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।