चुनाव की खबर : पार्षद के बाद होगी नप अध्यक्ष के मतों की गणना
- राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला को भेजा गाइडलाइन झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि नगर परिषद रामगढ़ में वार्ड पार्षद के मतों की गणना पहले होगी। इसके बाद नगर परिषद रामगढ़ अध्यक्ष के मतों का गणना होगा। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने रामगढ़ जिला को गाइडलाइन भेजा है। इसके अनुसार सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक मतगणना संबंधित कार्य होंगे। यदि किसी कारण वश मतों की गणना पूरी नहीं होगी तो अगले दिन निर्धारित समय में ही मतगणना हो सकेगा। हालांकि रामगढ़ जिला प्रशासन ने चार घंटे में मतगणना संबंधित कार्य पूर्ण करने का दावा किया है। विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि अधिकतम दोपहर 3 बजे तक मतगणना संबंधित समस्त कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। रामगढ़ कॉलेज परिसर में मतगणना संबंधित कार्य होंगे। इसे लेकर 40 टेबल बनाया जाएगा। इस बीच कुल खारिज मतों का भी गणना अलग से किया जाएगा। ताकि अभ्यर्थियों के बीच किसी प्रकार की दुविधा नहीं रहे। साथ ही पर्याप्त मात्रा में मतगणना कर्मी लगाए जाएंगे। जिसे पूर्व में जरुरी ट्रेनिंग दिया जाएगा। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में सशस्त्र बल के जवान भी मतगणना स्थल पर रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


