Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsRamgarh MLA Mamta Devi Addresses Public Grievances at Janta Darbar in Gola
विधायक ने जनता दरबार का आयोजन कर समस्याएं सुनी

विधायक ने जनता दरबार का आयोजन कर समस्याएं सुनी

संक्षेप:

रामगढ़ विधायक ममता देवी ने रविवार को गोला मठवाटांड़ में जनता दरबार का आयोजन किया। उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को फोन करके समाधान के निर्देश दिए। पानी, बिजली, नाली और पीसीसी पथ...

Dec 22, 2024 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने रविवार को गोला मठवाटांड़ स्थित कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याएं सुनी। इस दौरान शिकायतों का समाधान करने के लिए विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन करके समस्या के समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में पहुंचे विभिन्न गांवों के दर्जनों महिला पुरूषों ने पानी, बिजली, नाली, पीसीसी पथ निर्माण व अन्य समस्याओं की शिकायत की। समस्याओं के समाधान के लिए विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर वरूवस्था सुधारने को कहा गया। इस दौरान लोगों ने विधायक को माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा। विधायक ने बताया कि प्रत्येक रविवार को समस्याओं का समाधान के लिए गोला कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। मौके पर शोभा देवी, आरती देवी, माणिक पटेल, कमलेश महतो, महेश बेदिया, संजय महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।