छावनी परिषद रामगढ़ विधायक प्रतिनिधि बने संजय शाह

Feb 09, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

- कहा आम जनता और विधायक के बीच बनूंगा मजबूत कड़ी झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

छावनी परिषद रामगढ़ विधायक प्रतिनिधि बने संजय शाह

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने ब्लॉक चौक निवासी संजय शाह को छावनी परिषद रामगढ़ क्षेत्र के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। साथ ही उन्होंने बेहतर कार्य के लिए शुभकामना प्रेषित की। अपने आवासीय कार्यालय में संजय शाह का माला पहना कर और मिठाई खिला कर स्वागत भी किया। पत्र की प्रतिलिपि छावनी परिषद रामगढ़ सीईओ को भी प्रेषित हुआ। इस बीच संजय शाह ने विधायक ममता देवी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक ने काफी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। इसका पूरी ईमानदारी से पालन करूंगा। आम जनता और विधायक के बीच मजबूत कड़ी बनने की बात कही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इधर संजय शाह के विधायक प्रतिनिधि बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सभी ने संजय शाह को बधाई दिया। कहा कि संजय सुलझे हुए नेता है। उनके अनुभव का लाभ रामगढ़ शहर की जनता को होगा। फोटो रामगढ़ 63 विधायक प्रतिनिधि का पत्र प्राप्त करते संजय शाह।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।