दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” मिनी मैराथन अब 29 मार्च को
- आयोजन समिति ने बैठक कर सर्वसम्मति से लिया निर्णय झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” मिनी मैराथन को लेकर रामगढ़ के होटल सैनी में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता आयोजन समिति अध्यक्ष राजीव जायसवाल और संचालन कार्यकारी अध्यक्ष शशि पांडेय ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित 15 मार्च की तिथि को बदलते हुए अब “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” मिनी मैराथन का आयोजन 29 मार्च 2026 (रविवार) को किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए 10 मार्च से ऑनलाइन एंट्री (पंजीकरण) शुरू किया जाएगा। जिसके माध्यम से प्रतिभागी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
साथ ही स्कूल, कॉलेज, फिजिकल एकेडमी एवं अन्य संस्थानों के प्रतिभागियों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक युवा इस मैराथन में भाग ले सकें। पिछले वर्ष भी “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” मिनी मैराथन का सफल आयोजन किया गया था। जिसमें रामगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं और एथलीटों ने भाग लिया था। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, खेल भावना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। बैठक में आयोजन को सफल और भव्य बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा व्यापक स्तर पर तैयारियां करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संरक्षक गोपाल राम, सह-सचिव मनीष पॉल, स्मृति भारद्वाज, सुमित कुमार, विनीत यादव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


