Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsRamgarh Hosts Grand Kabaddi Competition at MP Sports Festival
सांसद खेल महोत्सव के तहत तैयार हो रहा माहौल : राजीव जायसवाल

सांसद खेल महोत्सव के तहत तैयार हो रहा माहौल : राजीव जायसवाल

संक्षेप:

- सिदो कान्हो मैदान में जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड, रामगढ़, भाजपा, खेल झारखंड, रामगढ़, भाजपा, खेल झारखंड, रामगढ़, भाजपा, खेल

Dec 13, 2025 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की ओर आयोजित सांसद खेल महोत्सव लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जारी है। इसके तहत शनिवार को सिदो कान्हो मैदान में रामगढ़ जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य हुआ। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की ओर से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के संदेश के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल उपस्थित रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह, भाजपा रामगढ़ जिला महामंत्री विजय जायसवाल, रामगढ़ कैंट मंडल के नव-नियुक्त अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय, रामगढ़ ग्रामीण मंडल की नव-नियुक्त अध्यक्ष रूपा देवी, कैंट मंडल के सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह की उपस्थिति रही। राजीव जायसवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से पूरे लोकसभा क्षेत्र में खेलों के लिए सकारात्मक और सशक्त वातावरण विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के युवा खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य और सशक्त करियर बना सकते हैं, इसके लिए उन्हें सही मंच और अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक वर्ग में गोला प्रखंड विजेता एवं मांडू प्रखंड उपविजेता रहा, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में चितरपुर प्रखंड विजेता तथा मांडू प्रखंड उपविजेता रहा। मैचों का सफल संचालन निर्णायकों के रूप में सूरज मुंडा, महावीर महतो, बिक्की कुमार एवं सोनू कुमार की ओर से हुआ। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों, दर्शकों एवं स्थानीय युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक समिति, खेल प्रेमियों एवं स्थानीय युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।