31 मई को रामगढ़ में सजेगा जिलास्तरीय योग का मंच
रामगढ़ जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की बैठक में 31 मई को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में आयोजन स्थल, खिलाड़ियों के पंजीकरण और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना है।

रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की बैठक सोमवार को थाना चौक में हुई। इसमें आगामी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ रुपरेखा तैयार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 31 मई को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन स्थल के चयन, खिलाड़ियों के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन), और सुरक्षा व्यवस्था जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रतियोगिता को निष्पक्ष और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए एसोसिएशन के कई वरिष्ठ और तकनीकी पदाधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए।
इनमें मुख्य रूप से शत्रुघन कुमार, गंगाधर महतो, शुभम वर्मा, स्मृति भारद्वाज, राहुल शर्मा, विवेक लकड़ा शामिल थे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ जिले के युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है, ताकि वे आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


