वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रामगढ़, प्रतिनिधि।  उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक आ

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक

रामगढ़, प्रतिनिधि। उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने सीसीएल, विभिन्न कोल परियोजनाओं, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके ओर से संचालित कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वनाधिकार अधिनियम (एफआरए), एनओसी, भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण, ग्राम सभा तथा अन्य लंबित मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि विकास एवं जनहित से जुड़ी परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं परियोजना अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अंचलवार समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में संचालित परियोजनाओं की स्थिति, भूमि संबंधी विवाद, मुआवजा, अतिक्रमण, एनओसी एवं अन्य प्रशासनिक मामलों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मामलों का नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।