Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsRamgarh College Students Explore Jharkhand s Cultural and Agricultural Heritage
दो दिवसीय यात्रा पर निकले रामगढ़ कॉलेज के 35 छात्र

दो दिवसीय यात्रा पर निकले रामगढ़ कॉलेज के 35 छात्र

संक्षेप:

रामगढ़ कॉलेज के 35 विद्यार्थियों ने दो दिवसीय यात्रा में भाग लिया, जिसमें उन्होंने झारखंड की धार्मिक धरोहर, पारंपरिक व्यंजन और कृषि पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक हरिहर धाम...

Jul 12, 2025 03:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज के 35 विद्यार्थियों ने दो दिवसीय यात्रा में भाग लिया। इसके तहत सभी विशेष शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं कृषि पर्यटन भ्रमण में शामिल हुए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को झारखंड की समृद्ध धार्मिक धरोहर, पारंपरिक व्यंजन, कृषि पर्यटन तथा उच्च शिक्षा संस्थानों से परिचित कराना था। चयनित विद्यार्थी बगोदर स्थित ऐतिहासिक हरिहर धाम शिवालय मंदिर, झारखंड के प्रसिद्ध और सबसे ऊंची पारसनाथ पर्वत, शैक्षणिक दृष्टिकोण से विद्यार्थियों ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग जिले के डेमोटांड स्थित कृषि पर्यटन केंद्र आदि स्थानों का भ्रमण किया। यात्रा में शामिल छात्र नितेश कुमार मोदी ने बताया कि भ्रमण यात्राएं विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक जीवन, संस्कृति, पर्यटन और कृषि विकास से भी जोड़ती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पर्यटन स्थल जाने से भाषा, परंपरा, समानता आदि विविधता से जुड़ने और समझने का अवसर प्राप्त होता है। यात्रा प्रमुख प्रीतम प्रजापति ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की आपार संभावनाएं है। केवल इसे देश स्तर पर विकसित करने की आवश्यकता है। यात्रा में बाबूलाल, मोंटी कुमार, देव कुमार, अर्जुन कुमार, जालंधर प्रजापति, राहुल कुमार, अभय ओझा, साहिल रंजन, संजय कुमार, भोलू कुमार, बीरेंद्र महतो आदि शामिल हैं।