
छत्तरमांडू में विरोध के बीच नहीं हो सकी दखल दिहानी
- बैरंग वापस लौटे रामगढ़ सीओ रमेश रविदास, चार बिरहोर परिवार को आवंटित जमीन पर करना था काबिज झारखंड, रामगढ़, शहर
रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। छत्तरमांडू में 4 बिरहोर परिवार को 4-4 डिसमिल जमीन आवंटित हुई है। लेकिन काफी समय गुजरने के बावजूद आवंटित जमीन में बिरहोर परिवार काबिज नहीं हो सके। इसे लेकर वे रामगढ़ अंचल सहित वरीय पदाधिकारियों से लगातार फरियाद लगा रहे थे। उनका कहना था कि जमीन मिलने के बावजूद हमें कब्जा नहीं मिल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ सीओ रमेश रविदास शुक्रवार को छत्तरमांडू पहुंचे। इस दौरान बिरहोर परिवार को जमीन में दखल दिहानी का प्रयास में जुटे। जिसका स्थानीय मुंडा परिवार के कुछ लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। उनका कहना था कि वर्षों हमलोग संबंधित जमीन की जोत-कोड़ कर रहे हैं।
एका एक प्रशासन किसी और को जमीन कैसे आवंटित कर सकती है। ऐसी स्थिति हमारा परिवार कहां जाएगा, हमारा जीवन गुजर बशर करने का यही एकमात्र साधन है। इसके बाद रामगढ़ अंचल टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। हालांकि उनकी ओर से सहमति बनाने का दावा किया जा रहा है। छत्तरमांडू में चार बिरहोर परिवार को 4-4 डिसमिल जमीन आवंटित हुआ है। यह जमीन पूर्ण रुप से गैर मजरुआ है। लेकिन कुछ लोग अवैध कब्जा जमा कर रखे हैं। मामले पर सहमति बन गई है। जल्द ही जमीन की नापी कर बिरहोर परिवार को कब्जा दिलाया जाएगा। रमेश रविदास, सीओ, रामगढ़

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




