Ramgarh News: रामगढ़ कैंट में भव्य रावण दहन की तैयारी, फुटबॉल मैदान आवंटन को लेकर समिति ने सौंपा आवेदन

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के अध्यक्ष रंजन सिंह की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह से रावण दहन कार्यक्रम के लिए मैदान आवंटन की अनुमति मांगी। इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं, और समिति ने प्रशासनिक नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया।

Ramgarh News: रामगढ़ कैंट में भव्य रावण दहन की तैयारी, फुटबॉल मैदान आवंटन को लेकर समिति ने सौंपा आवेदन

Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री श्री रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के अध्यक्ष रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह से मुलाकात की। इस दौरान समिति की ओर से आगामी विजयादशमी के अवसर पर पारंपरिक और भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए छावनी परिषद फुटबॉल मैदान के आवंटन की अनुमति हेतु औपचारिक आवेदन सौंपा गया। समिति अध्यक्ष रंजन सिंह ने कहा कि रामगढ़ कैंट का रावण दहन कार्यक्रम वर्षों से आस्था, परंपरा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहा है।

रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी

इस आयोजन में रामगढ़ शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु और आम नागरिक शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि समिति प्रशासनिक नियमों और जनसुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए इस वर्ष भी आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयार है। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत मैदान की सफाई, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में छावनी परिषद से सहयोग की मांग की गई। मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने समिति की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार मैदान आवंटन प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने और आयोजन में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक अमित सिन्हा, रंजन फौजी, दीपक सोनकर, बद्री विश्वकर्मा, सत्यजीत चौधरी, सतीश गुप्ता और एजेंट गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रामगढ़ में रावण दहन कार्यक्रम कब आयोजित होगा?
रावण दहन कार्यक्रम आगामी विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: रामगढ़ कैंट में भव्य रावण दहन की तैयारी, फुटबॉल मैदान आवंटन को लेकर समिति ने सौंपा आवेदन