Ramgarh News: घर में ताला बंद कर बाहर गए, लौटे तो खिड़की काटकर चोरी

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी मुराम पतरातू बस्ती निवासी ओंकार नाथ 39 वर्ष के घर में चोरों ने खिड़की काटकर चोरी की घटना को अं

Ramgarh News: घर में ताला बंद कर बाहर गए, लौटे तो खिड़की काटकर चोरी

Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी मुराम पतरातू बस्ती निवासी ओंकार नाथ 39 वर्ष के घर में चोरों ने खिड़की काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर ओंकार नाथ के लिखित आवेदन पर रामगढ़ थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार ओंकार नाथ किसी काम से घर से बाहर गए थे और घर में ताला लगा हुआ था। 31 अगस्त को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। घर के पीछे की ओर जांच करने पर एक खिड़की की तीन कड़ियां कटी हुई मिलीं।

खिड़की के रास्ते घर के अंदर प्रवेश करने पर चोरी होने की जानकारी मिली। चोर घर से करीब 20 किलो पीतल के बर्तन, जिसमें थाली, हंडिया, टीया, फूल का सेट, कठौती, सेवई बनाने की मशीन, लोटा, कटोरा, कड़ाही और श्री यंत्र सहित अन्य सामान शामिल हैं ले गए। इसके अलावा घर में रखे 20 हजार रुपये नकद, चांदी के चार सिक्के और रामगढ़ जमीन से संबंधित कागजात भी चोरी होने की बात प्राथमिकी में कही गई है। पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: घर में ताला बंद कर बाहर गए, लौटे तो खिड़की काटकर चोरी