फिर चला डंडा, हटाया अतिक्रमण

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

मेन रोड पर फिर चला डंडा, हटाया अतिक्रमण ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि शहर की मुख्य सडक को जाम मुक्त करने के लिए। छावनी प्रशासन का फिर चला डंडा। बुधवार को

फिर चला डंडा, हटाया अतिक्रमण

​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। शहर की मुख्य सडक को जाम मुक्त करने के लिए। छावनी प्रशासन का फिर चला डंडा। बुधवार को मेन रोड सुभाष चौक क्षेत्र के आस पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। लगातार चल रही, इस कार्रवाई से सड़क किनारे अवैध कब्जा जमाने वालो में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान ​ समान जब्ती की कार्रवाई भी की गई। टीम ने​ निर्धारित सड़क सीमा का उल्लंघन कर लगाए गए। तीन ठेलों सहित अन्य सामानों को जप्त कर लिया। टीम ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद सड़क का अतिक्रमण होता है। इस के कारण ही सख्त कदम उठाया गया है।

​मेन रोड में अवैध पार्किंग और ठेलों के कारण। आए दिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया कि यह अभियान आगे भी चलेगा।आने वाले दिनों में और भी सख्ती किया जाएगा। ताकि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखा जा सके।इस कार्रवाही में यातायात पुलिस का सहयोग मिला। अभियान टीम में ​टैक्स ब्रांच के ओम प्रकाश, श्रीनिवास राव, राजेश पाण्डेय,गया प्रसाद,अनिल कुमार आदि शामिल रहें। ​

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।