Ramgarh News: भाई की कलाई पर सजी राखी, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: मांडू में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को राखी बांधी और सुख-समृद्धि की कामना की। शिवालयों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। रक्षाबंधन और सावन पूर्णिमा का संगम भक्ति और उत्सव का अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत करता है।

Ramgarh News: भाई की कलाई पर सजी राखी, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

Ramgarh News: मांडू, प्रतिनिधि। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मांडू एवं आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सवी माहौल रहा। बहनों ने पूजा-अर्चना के बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर स्नेह की राखी बांधकर सुख, समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।रक्षाबंधन को लेकर मांडू बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में भी चहल-पहल रही।राखी और मिठाई की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही।इधर, सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के शिवालयों में भी आस्था का सैलाब उमड़ा।

अहले सुबह से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। मनोकामना धाम अति प्राचीन शिव मंदिर मांडूडीह, मांडू प्रखंड मुख्यालय, मांडूडीह, मांडू चट्टी, हेसागढ़ा, गरगाली समेत आसपास के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, फूल व फल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजते रहे। रक्षाबंधन और सावन पूर्णिमा के एक साथ होने से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: भाई की कलाई पर सजी राखी, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव