Ramgarh News: गिद्दी में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया
हिन्दुस्तान, रामगढ़
Ramgarh News: गिद्दी कोयलांचल में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने सुबह से ही राखी और पूजा की सामग्री तैयार की। मुहूर्त पर बहनों ने भाईयों को तिलक करते हुए राखी बांधी और आरती की। भाईयों ने मिठाई खिलाकर अपनी बहनों की रक्षा का वचन लिया।

Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गिद्दी ए, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी सहित आसपास के विभिन्न गांवों में पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। सुबह से ही बहनों ने राखी और पूजन सामग्री की थालियां सजाना शुरू कर दिया। थालियों में रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक और आकर्षक राखियां रखी थीं। निर्धारित मुहूर्त में बहनों ने भाईयों को तिलक लगाया, राखी बांधी और आरती उतारी। फिर मिठाई खिलाकर भाईयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।


