Ramgarh News: रेलकर्मी के क्वार्टर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: बरकाकाना में जीआरपी थाना क्षेत्र के ट्रैफिक कॉलोनी स्थित एक रेलकर्मी के क्वार्टर में चोरी हुई। चोरों ने ताला तोड़कर चांदी के जेवरात, बर्तन और 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पीड़ित दिलीप कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और चोरी का जल्द उद्भेदन करने की मांग की है।

Ramgarh News: रेलकर्मी के क्वार्टर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। जीआरपी थाना बरकाकाना क्षेत्र के ट्रैफिक कॉलोनी स्थित एक रेलकर्मी के क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित रेलकर्मी दिलीप कुमार ने राजकीय रेल थाना बरकाकाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, रेलवे के टेल्को विभाग में कार्यरत दिलीप कुमार शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे ड्यूटी समाप्त कर ट्रैफिक कॉलोनी स्थित अपने आवास संख्या 247 एबी पहुंचे। आवास पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर घर का वेंटिलेशन भी क्षतिग्रस्त मिला। इसके अलावा कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था।

पीड़ित के अनुसार, अलमारी में रखे चांदी के जेवरात, बर्तन और करीब 30 हजार रुपये नकद गायब थे। बताया गया कि बच्चों की शिक्षा के कारण दिलीप कुमार का पूरा परिवार रांची में रहता है और वे क्वार्टर में अकेले रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद रेल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित रेलकर्मी ने पुलिस से चोरी की घटना का जल्द उद्भेदन करते हुए दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: रेलकर्मी के क्वार्टर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी