ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़पेयजल आपूर्ती के दौरान छत से गिरा रेलकर्मी, गंभीर

पेयजल आपूर्ती के दौरान छत से गिरा रेलकर्मी, गंभीर

रेलवे कॉलोनी में पेयजल आपूर्ती के दौरान शुक्रवार सुबह छत से गिरने पर रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो...

पेयजल आपूर्ती के दौरान छत से गिरा रेलकर्मी, गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 03 Oct 2020 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे कॉलोनी में पेयजल आपूर्ती के दौरान शुक्रवार सुबह छत से गिरने पर रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रतिदिन की तरह पेयजल आपूर्ति के कार्य में लगे आईओडब्ल्यू बरकाकाना के कर्मचारी सहायक(कार्य) झबरा गोप(52) टीआरडी कॉलोनी टाइप फोर ऑफिसर कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 385/ ए व बी में पेयजलापूर्ति कर रहे थे। नियमित समय तक उक्त क्वर्टर के टंकी से पानी ओवरफ्लो नहीं होने पर कारण जानने श्री गोप छत के ऊपर चढ़ गए। इस दौरान छत में पैर फिसलने से नीचे गिर गए। उन्हें सिर, कमर, पसली आदि जगहों में गंभीर चोट लगी। तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए उठाकर रेल अस्पताल बरकाकाना पहुंचाया गया। इसके बाद सिर में चार टांके लगाए गए। जिससे रक्त का बहाव रूक गया। सूचना मिलते ही मौके पर एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी सह बरकाकाना शाखा सचिव ओपी शर्मा, एसएसइ(कार्य) विनय कुमार, एसएन यादव आदि रेलकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अपर मंडल चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप कुमार से स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद डॉक्टर से मशविरे के बाद श्री गोप को बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेदांता अस्पताल पहुंचने के बाद आवश्यक जांच व इलाज शुरू हो गया है। फिलहाल रेलकर्मी का स्थित ठिक बताया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें