Ramgarh News: जल जंगल जमीन बचाव संघर्ष समिति की बैठक
हिन्दुस्तान, रामगढ़
Ramgarh News: जल जंगल जमीन बचाव संघर्ष समिति ने रबोध कॉल ब्लॉक के मामले पर बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि रबोध कॉल कंपनी को किसी भी स्थिति में जमीन नहीं दी जाएगी। 30 अगस्त को कर्मा पूजा से पहले आम सभा की बैठक बुलाई गई है। कई स्थानीय नेता और सदस्य इस बैठक में शामिल हुए।

Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। जल जंगल जमीन बचाव संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को रबोध कॉल ब्लॉक के विषय को लेकर बैठक हुई। जिसमें रबोध कॉल ब्लॉक कंपनी को किसी भी कीमत में जमीन नहीं देने का निर्णय लिया गया। साथ ही कर्मा पूजा से पहले आम सभा करने की बात कही गई। इसे लेकर 30 अगस्त को बैठक बुलाई गई है। बैठक में धनेश्वर महतो, शिवकुमार बेसरा, बसंत शर्मा, भुवनेश्वर ठाकुर, अशोक महतो, मोहनलाल महतो, देवनारायण महतो, लालदेव महतो, बाबूराम मांझी, उदयनाथ महतो, हरिलाल महतो, चुरामन महतो, कृष्णा महतो आदि उपस्थित थे।


