Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsPVUNL Management Fails to Control External Agencies Displaced Residents Demand Action
पीटीपीएस काली मंदिर परिसर में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक

पीटीपीएस काली मंदिर परिसर में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक

संक्षेप:

पतरातू में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक में कहा गया कि पीवीयूएनएल प्रबंधन बाहरी एजेंसियों पर नियंत्रण पाने में असफल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है और स्थायी...

Sep 15, 2025 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

पतरातू, निज प्रतिनिधि। भेल अंतर्गत कार्यरत एजेंसियों पर अकुंश लगाने में पीवीयूएनएल प्रबंधन विफल है। उक्त बातें रविवार को विस्थापित प्रभाव संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पीटीपीएस काली मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में विस्थापित प्रभावित और ग्रामीणों की ने कही। बैठक की अध्यक्षता आदित्य नारायण प्रसाद, संचालन अब्दुल क्यूम अंसारी और प्रदीप महतो ने संयुक्त रुप से की। बैठक में कहा गया कि लगातार बाहरी एजेंसियों, बाहरी ठेकेदारों की ओर से यहां के विस्थापित प्रभावित ग्रामीणों की घोर उपेक्षा की जा रही है। बेरोक-टोक पिछले दरवाजे से नियुक्ति जारी है। इस विषय को मोर्चा बारम्बार प्रबंधन के समक्ष बात रख चुकी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मोर्चा एजेंसियों को पत्र के माध्यम से आमंत्रित कर दो टूक जवाब लिया जाएगा। जिस एजेंसी की ओर से अवहेलना किया जाएगा, उसका घेराव किया जाएगा। पीवीयूएनएल प्रबंधन को याद दिलाते हुए कहा गया कि हेसला पाइप लाइन का काम करने के समय 31और कटिया टाउनशिप में 67 लोगों को स्थाई काम में बहाली करने का आश्वासन दिया गया था। जो अभी तक पूरा नहीं किया गया। बैठक के माध्यम से एक एजेंसी को स्पष्ट चेतावनी दिया गया कि विस्थापित प्रभावितों को धमकी देने से बाज आए। साथ ही मजदूरों को काम से बैठाने का काम न करें। इस पर पीवीयूएनएल प्रबंधन संज्ञान ले अन्यथा उसके काम को ठप करवा दिया जाएगा। बैठक में कुमेल उरांव,अब्दुल क्यूम अंसारी, किशोर कुमार महतो, कौलेश्वर महतो, अलीम अंसारी, कपिल मुंडा, मनु मुंडा, अब्बास अंसारी, संतोष ठाकुर, सुधीर कुमार, ऋषि आनंद, समर उरांव, रमेश, इकबाल, पंकज कुमार, अमरनाथ यादव, सुधीर, अवतार, जयनाथ, विक्की मुंडा, रमेश, कविता, मुन्नी देवी, प्रीति, रामधारी, रिंकू, अनीता,सोनी, प्रमिला, बलवंती, अनिता, शांति, किरण, वीणा, मंजू, नागेश्वर, अनिता, सुनील कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।