Ramgarh News: पीटीपीएस कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

Ramgarh News: पीवीयूएनएल ने पीटीपीएस कॉलेज में हिंदी में करियर की संभावनाओं पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के 62 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को हिंदी में करियर की दिशा में मार्गदर्शन करना था, जिसमें प्राचार्य और पीवीयूएनएल के डीजीएम की उपस्थिति रही।

Ramgarh News: पीटीपीएस कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल की ओर से पीटीपीएस कॉलेज में गुरुवार को हिंदी में कैरियर की अपार संभावनाएं मैनेजर से यूट्यूबर तक विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इतिहास विभाग, राजनीति शास्त्र विभाग और अर्थशास्त्र विभाग के कुल 62 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान हिंदी के क्षेत्र में छात्र अपने कैरियर को किस प्रकार निर्धारित कर सकते हैं। इसके महत्व पर छात्र-छात्राओं ने निबंध लिखे। प्रतियोगिता से पहले पीवीयूएनएल के एचआर विभाग के डीजीएम ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं से बातचीत की। मौके पर प्राचार्य डॉ कुमार मनोज मौजूद थे। डीजीएम अमोल दयाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा और छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता इतिहास विभाग के डॉ नंद कुमार और डीजीएम पीवीयूएनएल की निगरानी में संपन्न हुई। इस अवसर पर कॉलेज के डॉ शकील अहमद, डॉ पुष्पा, प्रो जेएस ठाकुर, डॉ शक्ति कुमार मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: पीटीपीएस कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित