हक-अधिकार के लिए आंदोलन करेगी समिति

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

भुरकुंडा के सौंदा बस्ती पारटांड़ में खतियानी रैयत विथापित सेल की बैठक में भूमि मालिकों ने सीसीएल से मुआवजे और नौकरी की मांग की। वक्ताओं ने बताया कि सीसीएल उनकी जमीन पर मुनाफा कमा रहा है, लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिली। समिति ने चेतावनी दी कि यदि उनके अधिकारों का उल्लंघन हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे।

हक-अधिकार के लिए आंदोलन करेगी समिति

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा बस्ती पारटांड़ में मंगलवार को खतियानी रैयत विथापित सेल संचालन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रामबिलास करमाली और संचालन बंधु करमाली ने किया। बैठक में आउटसोर्सिंग से खुल रहे सौंदा डी परियोजना के संदर्भ में चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से सीसीएल उनकी जमीन पर उत्खनन कर मुनाफा कमा रहा है, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा-नौकरी के साथ मूलभूत सुविधाएं मिली है। लेकिन अब जब नए सिरे से सीसीएल ने उनकी जमीन को एमडीओ मोड पर निजी कंपनी को सौंपी है तो वे खामोश नहीं बैठेंगे। अपने हक-अधिकार के लिए वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेंगे।

यदि उन्हें फिर से बरगलाने का प्रयास हुआ तो समिति क्रमवार आंदोलन का शंखनाद करेगी। बैठक में राजेश कुमार बाउरी, सुनता मुंडा, प्रवीण बाउरी, रमेश मुंडा भगत, राजेश मुंडा, पारस बाउरी, जमुना मुंडा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।