ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़वार्ड नं 2 में किया केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार

वार्ड नं 2 में किया केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा। अध्यक्षता नगर समिति अध्यक्ष सारिका राठौर व संचालन बबली देवी ने की। वार्ड नं दो व आस पास की महिलाओं को सरकार लाभकारी योजनाओं की विस्तृत...

वार्ड नं 2 में  किया केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 03 Dec 2017 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा। अध्यक्षता नगर समिति अध्यक्ष सारिका राठौर व संचालन बबली देवी ने की। वार्ड नं दो व आस पास की महिलाओं को सरकार लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। गरीब महिलाओं का राशन कार्ड, आवास, सुख समृद्धि, उज्वला योजना संबंधित फार्म भराया गया। पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने को महिलाओं को पार्टी में शामिल होने को प्रेरित किया गया। बैठक के बाद मुहल्ले में घूम घूम कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया गया। मौके पर मल्लिका दत्ता, शीतल सिंह, सचयिता दत्ता, विमला जस्सल, पानो देवी, अंजली कुमारी, कांति देवी,बिमला,रमा देवी,मंजू, शहनवाज बेगम, आरती,शोभा, शाहिना परवीन आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें