मजदूर परिवार को मिला सहारा, पीएम जीवन ज्योति योजना से मिले 2 लाख रुपये

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने एक गरीब परिवार को मुश्किल समय में आर्थिक संबल प्रदान किया है। मंगलवार को एसबीआई की

मजदूर परिवार को मिला सहारा, पीएम जीवन ज्योति योजना से मिले 2 लाख रुपये

रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने एक गरीब परिवार को मुश्किल समय में आर्थिक संबल प्रदान किया है। मंगलवार को एसबीआई की कलेक्टरेट शाखा, छत्तरमांडू में कुरुम निवासी दिवंगत सीमा देवी के पति अरबिंद राम मुंडा को योजना के तहत 2 लाख रुपये का बीमा दावा चेक सौंपा गया। चेक वितरण कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर कुंदन कुमार, एफआई मैनेजर समर श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक डाफनी कच्छप तथा जीरो मास टीम लीडर नवीन कुमार उपस्थित रहे। बताया गया कि सीमा देवी का निधन 2 दिसंबर 2025 को हृदय गति रुकने के कारण हो गया था। उन्होंने पहले ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में अपना नामांकन करा रखा था।

उनके पति अरबिंद राम मुंडा दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और उनके दो बच्चे हैं। ऐसे में बीमा राशि परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होगी। बैंक अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कम प्रीमियम में जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने सभी बैंक ग्राहकों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की। गौरतलब है कि सीमा देवी ने यह बीमा एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र, छत्तरमांडू के माध्यम से कराया था, जिसका लाभ अब उनके आश्रितों को प्राप्त हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।