संशोधित खबर:-- प्रेस क्लब ने जरूरतमंदों में खाद्य सामाग्री बांटी

Mar 01, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

भुरकुंडा में प्रेस क्लब ऑफ कोयलांचल ने होली के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। क्लब के सदस्यों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक खुशियां पहुंचाना था।

संशोधित खबर:-- प्रेस क्लब ने जरूरतमंदों में खाद्य सामाग्री बांटी

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जीवन वही जो किसी के काम आए की भावना को आत्मसात करते हुए प्रेस क्लब ऑफ कोयलांचल सामाजिक सरोकारों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। क्लब की परंपरा के अनुसार पर्व-त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच सहयोग सामग्री का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में रंगों के त्योहार होली को लेकर रविवार को भुरकुंडा के साप्ताहिक हाट में सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके से दतुवन और पत्तल बेचने आई महिलाओं के बीच होली से संबंधित खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक खुशियां पहुंचाना ही इस पहल का उद्देश्य है। इस छोटे से प्रयास से महिलाओं के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम में राजकुमार सिंह, महावीर ठाकुर, अवधेश शर्मा, राकेश पांडेय, मनोज सिंह, सरोजकांत झा, उत्तम सिन्हा, कुमार आलोक, दीपक कुमार, कमलेश मेहता, धर्मेंद्र रंजन, संजय पासवान, बिजेंद्र पासवान, रितेश मिश्रा, मो इस्लाम, दुर्गेश तिवारी आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।