Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsPreparations for Chhath Festival in Giddi Concerns Over Unclean Ghats
गिद्दी दामोदर छठ घाट की अब तक नहीं हुई है सफाई, श्रद्धालु चिंतित

गिद्दी दामोदर छठ घाट की अब तक नहीं हुई है सफाई, श्रद्धालु चिंतित

संक्षेप:

गिद्दी में छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन दामोदर नदी के घाटों की सफाई अब तक नहीं हुई है। छठ व्रति सामान जुटाने में लगे हैं, पर गंदगी और झाड़ियों के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़...

Oct 17, 2025 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गया है। छठ व्रत करने वाले छठ का सामान जुटाने लगे हैं। दुकानदार भी अपने अपने दुकानों में छठ का सामान लाने लगे हैं। छठ करने वाले व्रति के लोग गिद्दी दामोदर नदी में छठ घाट पर अपना अपना स्थान भी घेर कर सुरक्षित कर लिया है। पर अब तक यहां छठ घाटों की सफाई नहीं शुरू हो पाई है। जिसके कारण गिद्दी के दामोदर नदी के छठ घाट पर झाड़ियां जमी हुई है। कई जगहों पर पिछले दिन बरसात के दौरान बाढ़ से आई गंदगी भी कई जगहों पर जमा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं इस छठ घाट पर बरसाती गढ्ढे भी बरकरार हैं। गिद्दी ए के ऑफिसर कॉलोनी से लेकर फांसी घर तक लगभग सवा किलोमीटर में एरिया में छठ के दिन अर्घ्य देने के लिए छठ व्रति, उनके सहयोगी के साथ साथ कॉलोनी के हजारों लोग पहुंचते हैं। इन घाट पर पहुंचने के लिए कॉलोनी में कुछ सड़क ठीक हें तो कुछ गिद्दी थाना रोड, गांधी चौक आदि की सड़क बिल्कुल टूटी हुई है। वहीं घाट पर उतरने वाले रास्तों और छठ घाट को समतल और साफ सफाई नहीं किया गया है। जिसके कारण जगह जगह पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई है। जिसकी समय पर सफाई नहीं हुई तो छठ व्रतियों और उनके सहयोगियों को काफी परिशानियों का सामना करना पड़ेगा। गिद्दी दामोदर नदी स्थित छठ घाट की सफाई अब तक नहीं हुई है। वहीं कॉलोनी में भी कई सड़क काफी जर्जर है। जिससे कॉलोनी के छठ करने वाले छठव्रति और उनके परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। -शिवनाथ प्रसाद गुप्ता, गिद्दी निवासी।