गिद्दी चौक और बरगाछ कॉलोनी में रात भर कटी रही बिजली, परेशानी

Mar 14, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

शनिवार को भी दिन भर दोनो मुहल्ला में कटी रहा बिजली, ट्रांसफार्मर लगाने में जुटे बिजली कर्मी, गिद्दी अस्पताल चौक और बरगाछ मुहल्ला के दर्जनों क्वार्टर

गिद्दी चौक और बरगाछ कॉलोनी में रात भर कटी रही बिजली, परेशानी

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी अस्पताल चौक और बरगाछ मुहल्ला के दर्जनों क्वार्टर में शुक्रवार की रात भर बिजली कटी रही। जिससे उक्त कॉलोनी के लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलोनी के लोगों ने बताया बरगाछ स्थित दो ट्रांसफार्मर में से एक ट्रांसफार्मर से बरगाछ मुहल्ला में बिजली आपूर्ति किया जाता है। वहीं दूसरा ट्रांसफार्मर से अस्पताल चौक मुहल्ला में बिजली आपूर्ति किया जाता है। कॉलोनी के लोगों ने बताया शुक्रवार को दिन में दो बजे बरगाछ मुहल्ला में बिजली आपूर्ति किया जाने वाला ट्रांसफार्मर जल गया। जिसके कारण उक्त मुहल्ला में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं अस्पताल चौक मुहल्ला में बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर से भी शुक्रवार को रात में लगभग 8 बजे धुआं देने लगा।

जिसे देख बिजली कर्मियों ने लोड बढ़ने से उक्त ट्रांसफार्मर भी जल नहीं जाए। इसलिए उसका भी लाइन भी काट दिया। जिससे दोनो मुहल्ला में शुक्रवार को रात भर बिजली कटी रही। इतना ही नहीं शनिवार को देर शाम तक दोनो मुहल्ला में बिजली कटी रही। जिससे लोगों को परेशानी उठाना पड़ा है। बिजली कर्मियों ने बताया नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है इसके बाद कॅलोनी में देर रात तक बिजली अपूर्ति शुरू हो जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।