वार्ड नंबर 6 में बड़ा उलटफेर, आजसू के केंद्रीय सचिव मनोज महतो को करारी हार
नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 6 से बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। आजसू के उपाध्यक्ष मनोज महतो को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि संदीप साव विजयी हुए हैं। महतो चौथे स्थान पर रहे, जो उनके राजनीतिक कद के लिए चौंकाने वाला है। यह परिणाम स्थानीय मुद्दों और मतदाताओं की प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 6 से बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष सह आजसू के केंद्रीय सचिव मनोज महतो को वार्ड सदस्य चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस वार्ड से संदीप साव को विजय घोषित किया गया है। चुनाव परिणामों के अनुसार मनोज महतो वार्ड सदस्य पद के लिए चौथे स्थान पर रहे। जो उनके राजनीतिक कद को देखते हुए चौंकाने वाला परिणाम माना जा रहा है। मनोज महतो आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव भी हैं और पिछले चुनाव में नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। इसके बावजूद वार्ड स्तर पर उन्हें मतदाताओं का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका।
वहीं विजयी प्रत्याशी संदीप साव को स्थानीय मुद्दों पर मजबूत पकड़ और जमीनी संपर्क का लाभ मिला। जीत के बाद समर्थकों में उत्साह देखा गया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह परिणाम वार्ड स्तर पर स्थानीय समीकरणों और मतदाताओं की प्राथमिकताओं को दर्शाता है। जो बड़े पदों से अलग दिशा में भी जा सकती हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


