विजय ज्वेलर्स में डकैती के बाद अलर्ट हुई जिला पुलिस, छापामारी जारी

Dec 20, 2025 09:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

भुरकुंडा के विजय ज्वेलर्स में हुई डकैती के बाद रामगढ़ जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से डकैतों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। व्यवसायियों ने सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

विजय ज्वेलर्स में डकैती के बाद अलर्ट हुई जिला पुलिस, छापामारी जारी

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा के ट्रेकर स्टैंड स्थित विजय ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज डकैती के बाद रामगढ़ जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है। भुरकुंडा के साथ-साथ रामगढ़, बरकाकाना, भदानीनगर, बासल और पतरातू थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की तलाशी ली जा रही है, वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमों को संभावित ठिकानों पर छापेमारी के लिए लगाया गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी थी। इधर सरेशाम हुई डकैती की इस घटना ने भुरकुंडा के व्यवसायियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

व्यवसायियों का कहना है कि व्यस्त इलाके में सरेशाम इस तरह की वारदात से वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से मिलेंगे अहम सुराग डकैतों ने विजय ज्वलर्स में दाखिल होते ही सीसीटीवी कैमरे का केबल नोच दिया था, लेकिन दुकान का डीबीआर सुरक्षित है। इसके अलावा एक अन्य कैमरे की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित बताई जा रही है। पुलिस इन फुटेज की जांच कर रही है, जिससे डकैतों की पहचान और भागने के रास्ते को लेकर अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। साथ ही ट्रेकर स्टैंड स्थित अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे छापामारी में व्यस्त हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।