Ramgarh News: रजरप्पा थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी : थाना प्रभारी

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: रजरप्पा में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना को जागृत करना और अपराधियों में पुलिस का भय पैदा करना था। थाना क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी की है।

Ramgarh News: रजरप्पा थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी : थाना प्रभारी

Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को रजरप्पा पुलिस बल द्वारा इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना जागृत करना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों व अपराधियों में पुलिस का भय कायम करना था। इस दौरान पुलिस बल ने सड़क पर उतरकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले, अपराधी और असामाजिक तत्व किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। फ्लैग मार्च चितरपुर बाजार टांड़ से शुरू होकर चट्टी बाजार, काली चौक होते हुए रजरप्पा मोड़ पहुंची।

मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।इसलिए पुलिस और पब्लिक एकजुट होकर उपद्रवियों पर काबू करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध कारोबार या असामाजिक कार्यों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य सिर्फ अपराधियों को चेतावनी देना ही नहीं, बल्कि आम लोगों के मन से भय दूर कर पुलिस के प्रति भरोसा कायम करना भी है। रामगढ़ पुलिस चौबीसों घंटे जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर है। मौके पर थाना के अवर निरीक्षक रंजीत महतो, रोहित राज, अशोक कुमार, अनिल सिंह, निरंजन सिंह, मो एकबाल, अशोक सिंह, सहायक अवर निरीक्षक पिसी मुर्मू सहित कई जवान मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।