चोरी की शिकायत के बावजूद दर्ज नहीं हुई एफआईआर 2 साल बाद बिहार में शराब तस्करी में पकड़ी गई बाइक

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रामगढ़ के राहुल कुमार राय की मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद उसकी बरामदगी अवैध शराब तस्करी से जुड़ी है। शिकायत के बावजूद रामगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मामला उजागर होने के बाद चोरी की शिकायतों के निपटारे पर चिंताएं बढ़ गई हैं।

चोरी की शिकायत के बावजूद दर्ज नहीं हुई एफआईआर 2 साल बाद बिहार में शराब तस्करी में पकड़ी गई बाइक

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के टैगोर रोड बिजुलिया निवासी राहुल कुमार राय की चोरी हुई मोटरसाइकिल बिहार में अवैध शराब तस्करी के मामले में पकड़े जाने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

पीड़ित का आरोप है कि मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत थाने में देने के बावजूद मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जानकारी के अनुसार राहुल कुमार राय की मोटरसाइकिल संख्या जेएच 24 ई 9899 हीरो डीलक्स 23 अक्टूबर 2023 की सुबह उनके आवास के बाहर से चोरी हो गई थी। घटना के दिन ही उन्होंने रामगढ़ थाने में लिखित शिकायत भी दी थी, जिसकी प्राप्ति रसीद उनके पास मौजूद है।

मोटरसाइकिल की बरामदगी

करीब ढाई वर्ष बाद 29 मई को बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना से उन्हें फोन कर बताया गया कि उनकी मोटरसाइकिल अवैध शराब तस्करी से जुड़े एक मामले में बरामद की गई है। पुलिस ने उनसे वाहन संबंधी दस्तावेज और एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद जब राहुल रामगढ़ थाना पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि उनके दिए गए आवेदन पर अब तक एफआईआर दर्ज ही नहीं की गई है।

राहुल पर गिरफ्तारी का खतरा

ऐसे में चोरी की शिकायत दर्ज नहीं होने के कारण वाहन का रिकॉर्ड भी पुलिस प्रणाली में अपडेट नहीं हो सका। ऐसे में राहुल कुमार राय पर बिहार पुलिस की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और चोरी के मामलों में शिकायतों के निष्पादन को लेकर सवाल उठने लगे हैं。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल कुमार राय की मोटरसाइकिल कब चोरी हुई थी?
राहुल कुमार राय की मोटरसाइकिल 23 अक्टूबर 2023 की सुबह उनके आवास के बाहर से चोरी हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।