ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़रामवि 12 नंबर में खेलो झारखंड 2022-23 खेल प्रतियोगिता का आयोजन

रामवि 12 नंबर में खेलो झारखंड 2022-23 खेल प्रतियोगिता का आयोजन

-आज वर्ग छह से लेकर आठ तक के बच्चों के लिए प्रतियोगिता का होगा आयोजन, विजेता बच्चों को शनिवार को किया जायेगा...

रामवि 12 नंबर में खेलो झारखंड 2022-23 खेल प्रतियोगिता का आयोजन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 11 Nov 2022 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। राजकीय मध्य विद्यालय वेस्ट बोकारो नंबर 12 में गुरुवार को खेलो झारखंड 2022-23 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वर्ग एक से लेकर पांच तक के बालक और बालिका वर्ग के लिए 100 मीटर दौड़, बोरा दौड़, म्युजिकल चेयर, स्पून दौड़, जलेबी दौड़ सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में प्रिंस कुमार प्रथम, पवन कुमार द्वितीय और शुशांत लकड़ा तृतीय, बालिका वर्ग में सुहानी कुमारी प्रथम, नैना कुमार द्वितीय और परी कुमारी तृतीय स्थान पर रही। बोरा दौड़ में प्रिंस कुमार, वीर कुमार, आयुष कुमार, शांति कुमारी, रिया कुमारी और सिमरन कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर में मोहित कुमार, आरशू, सुशांत लकड़ा और सुहानी कुमारी, रिया कुमार और रचना कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। स्पून दौड़ में मोहित कुमार, विकास कुमार, संदीप कुमार और शांति कुमारी, संजना कुमारी और रिया कुमारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। जलेबी दौड़ में समीर कुमार, सत्यम कुमार, पियुष कुमार और अंजली कुमारी, सुनैना कुमारी और संध्या कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े