Ramgarh News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: पतरातू में इंटरलिंक फूड्स प्राइवेट लिमिटेड परिसर में सोमवार को सैकड़ों पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम पंडित नरेंद्र गौड़ फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण को मजबूत करना है। फाउंडेशन के फाउंडर त्रिलोक शर्मा ने कहा कि पौधों का संरक्षण और देखभाल भी किया जाएगा।

Ramgarh News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। इंटरलिंक फूड्स प्राइवेट लिमिटेड परिसर पतरातू में सोमवार को सैकड़ों पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम पंडित नरेंद्र गौड़ फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र पतरातू के इंटरलिंक फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पतरातू के परिसर में प्रथम दिन फलदार, औषधीय और काष्ठीय पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य

जानकारी देते हुए फाउंडेशन के फाउंडर त्रिलोक शर्मा ने बताया कि इस फाउंडेशन को उनके स्वर्गीय पिता की स्मृति में बनाया गया है। जिसका नाम पंडित नरेंद्र गौड़ फाउंडेशन के श्रद्धांजलि के स्वरूप बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पर्यावरण को मजबूत करना है। इसके अंतर्गत सिर्फ पौधारोपण ही नहीं करना है। बल्कि जो पौधे को लगाए जा रहे हैं। उसका संरक्षण और देख भाल भी किया जाएगा।

लोगों से अपील

उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे अपने जन्मदिन, विवाह की सालगिरह, बच्चों के जन्मदिन के मौके पर पौधे लगाकर धरती को सजाएं। क्योंकि वृक्ष ही धरती का गहना है। इसलिए इस मुहिम नाम धरती को सजाना रखा गया है। जिसकी शुरुआत इंडस्ट्रियल एरिया में 108 पौधों का रोपण कर किया गया।

कार्यक्रम की प्रमुख व्यक्ति

इसकी शुरुआत इंटरनेट फूड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर रावत ने पौधा लगा कर और नारियल फोड़ कर किया।साथ ही इंटरलिंक फूड्स के महाप्रबंधक त्रिलोक शर्मा सहित सभी कर्मचारियों ने पौधे लगाए। उन्होंने इमली, जामुन, आवंला, पीपल, नीम, अनार, अशोक, छतनी,कदंब,कटहल,बेल, आम, अमरूद, बांस,नासपती, काजू, गुलमोहर, अमलतास, करंज आदि 108 पौधे लगाए। राजस्थान का संचालन सौविक भट्टाचार्य ने किया। मौके पर महेंद्र सिंह,संतोष सिंह,हरिशंकर पांडेय,संगीत, मुकेश, निरंजन, अमर, नूरी, अश्विनी राय आदि शामिल थे。

सामान्य प्रश्न

इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण को मजबूत करना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।