ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़मायल में महिला की चोटी कटी, खौफ

मायल में महिला की चोटी कटी, खौफ

काफी समय के बाद एक बार फिर जिले में चोटी कटवा का खौफ शुरू हो गया है। मायल गांव निवासी विशेश्वर महतो की पत्नी अंजू देवी इस बार चोटी कटवा कीड़े की शिकार बनी है। मंगलवार की रात को उक्त महिला रोटी बनाने...

मायल में महिला की चोटी कटी, खौफ
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 20 Sep 2017 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

काफी समय के बाद एक बार फिर जिले में चोटी कटवा का खौफ शुरू हो गया है। मायल गांव निवासी विशेश्वर महतो की पत्नी अंजू देवी इस बार चोटी कटवा कीड़े की शिकार बनी है। मंगलवार की रात को उक्त महिला रोटी बनाने के लिए आटा गूंथ रही थी। इसी दौरान उसके सर के आसपास किसी कीड़े के घनघनाने की आवाज सुनी और बाल को झटका दिया तो देखा कि पास ही बालों का गुच्छा टूट कर गिरा हुआ है। इसके बाद लोगों को एहसास हुआ कि महिला चोटी कटवा कीड़े की शिकार हुई है। घटना के बाद महिला को देखने आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।लोगों ने देखा कि पास ही एक कीड़ा है। मौजूद लोगों ने कीड़े को मार दिया। घटना के बाद लोगों में खौफ है, चितरपुर आसपास में इस प्रकार की पहली घटना होने से लोगों में भय का माहौल है। बुधवार पूरे दिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें