ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़भीषण गर्मी के कारण परेशान दिखी पोलिंग पार्टी

भीषण गर्मी के कारण परेशान दिखी पोलिंग पार्टी

गर्मी के कारण कई मतदान केंद्रो में पेालिंग पार्टी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठेठईटांगर प्रखंड के बुथ नम्बर 18 आरसी प्रावि कोनबेगी के...

भीषण गर्मी के कारण परेशान दिखी पोलिंग पार्टी
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाThu, 19 May 2022 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ठेठईटांगर प्रतिनिधि

गर्मी के कारण कई मतदान केंद्रो में पेालिंग पार्टी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठेठईटांगर प्रखंड के बुथ नम्बर 18 आरसी प्रावि कोनबेगी के कलस्टर पहुंचने पर पीठासीन पदाधिकारी मनोज बैठा अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। वहां मौजुद अन्य अधिकारियों ने तुरंत उन्हें उठाकर हवादार जगह में सुलाया और पानी पिलाया। कुछ देर बाद मनोज बैठा समान्य हुए। जानकारी मिलते ही बीडीओ पंकज कुमार वहां पहुंचे और उन्होने मनोज बैठा की जगह धीरज कुजूर को पीठासीन पदाधिकारी बनाया। इधर सदर प्रखंड के तुमडेगी कलस्टर में भी एक महिला मतदान कर्मी बेहोश होकर गिर गई थी। जिसका स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा इलाज कराया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें