पेंशनर समाज की बैठक में बकाया भुगतान की मांग
गोला, निज प्रतिनिधि।गोला निवासी गोपी प्रसाद के आवासीय परिसर में रविवार को पेंशनर कल्याण समाज की बैठक दुरखहरण पोद्दार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला निवासी गोपी प्रसाद के आवासीय परिसर में रविवार को पेंशनर कल्याण समाज की बैठक दुरखहरण पोद्दार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान लंबित 18 माह के बकाया मानदेय भुगतान को शीघ्र जारी करने की मांग उठाई गई। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभाग से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि पर्व हमें आपसी एकता और सद्भाव का संदेश देता है।
बैठक में गिरधारी प्रजापति, वासुदेव प्रसाद, बालगोविंद राम करमाली, महेश्वर राम, संजय साहू सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


