गिद्दी थाना में होली त्यौहार को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
होली के दिन नशा करने और हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई गिद्दी थाना में होली, ईद और रामनवमी के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को हुई।

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना में होली, ईद और रामनवमी के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को हुई। अध्यक्षता डाड़ी अंचल अधिकारी केके वर्मा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी केके वर्मा ने क्षेत्र के लोगों से होली का पर्व आपसी भाई चारगी के साथ मनाने की अपील की। साथ ही किसी तरह की गड़बड़ी होने पर थाना पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। अंचल अधिकारी ने कहा कि होली में हुड़दंगई बर्दास्त नहीं की जाएगी। साथ ही जबरन रंग नहीं लगाने और नशा करके बाजार में नहीं घुमने की अपील किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से होली के दिन नशा कर वाहन नहीं चलाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अपील किया।
बैठक में गिद्दी थाना के रमेश हजाम, श्री बोपाई, चंदन उरांव, मुकेश कुमार, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष लखनलाल महतो, डाड़ी प्रमुख दीपा देवी, उपप्रमुख सुमन देवी, मुखिया हीरालाल गंझू, गुंजन साव, दासो मरांडी, पंसस रीमा कुमारी, किनिया देवी, किरण देवी, विनोद महतो, रुपालाल बेदिया, राजदीप प्रसाद, श्री नाथ महतो, सतीश सिंह, बसंत रवानी, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, सुदामा प्रसाद, आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


