पतरातू। निज प्रतिनिधि
नव वर्ष 2021 के प्रथम दिन शुक्रवार दुर्घटनाओं की भरमार रही। इसमें अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं हुई। सड़क दुर्घटना में जहां पतरातू बस्ती निवासी कुश सिंह (45 वर्ष) की मौत हो गई। वही दूसरी सड़क दुर्घटना में पतरातू निवासी राहुल कुमार (25 वर्ष) बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही इस घटना में इसका साथी रूपेश कुमार ( 24वर्ष)भी चोटिल हुआ है। राहुल का इलाज सबसे पहले सांई अस्पताल में किया गया। बाद में उसे सीएचसी भेज दिया गया। जहां से चिकत्सिकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर गड्ढे में गिरने से शाह कॉलोनी निवासी राजकुमार मिश्रा घायल हो गया है। जिसका इलाज मैक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल में किया जा रहा है। दुर्घटनाओं के बारे में बताया जाता है कि पतरातू बस्ती निवासी कुश कुमार अपने एक साथी के साथ पतरातू डैम घूम कर वापस अपना घर लौट रहा था। इसी क्रम में पीटीपीएस डीएवी स्कूल के निकट उसका बाइक एक टेंपो से सट गया। जिससे वह गिर गया। जिसे लोगों ने सीएचसी अस्पताल पतरातू पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर कुश सिंह के निधन होने पर उसके परिजन सहित पूरे पतरातू क्षेत्र शोक में डूब गया है।