संडे को लेकर पतरातू डैम में सैलानियों की उमड़ी भीड़

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

पतरातू डैम के परिसर में रविवार को सैलानियों की भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने नाव और शिकारा का आनंद लिया और लेक रिसॉर्ट में चिल्ड्रन पार्क का दौरा किया। हालांकि, शाम होते ही आसमानी बिजली कड़कने लगी, जिसके कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

संडे को लेकर पतरातू डैम में सैलानियों की उमड़ी भीड़

पतरातू, निज प्रतिनिधि। संडे को लेकर पतरातू डैम परिसर में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पतरातू डैम के लेक रिसॉर्ट में इंट्री गेट में सैलानियों ने एंट्री गेट में एंट्री के लिए टिकट कटाया। पतरातू डैम और पिठोरिया घाटी में भी काफी तादाद में पर्यटक और सैलानी पहुंचे। सैलानियों की भीड़ पतरातू डैम पहुंचकर देशी नाव, शिकारा, स्पीड बोट और शिकारा का भरपूर आनंद उठाया। सैलानी लेक रिसॉर्ट में चिल्ड्रन पार्क, पाथवे जेटी में खूब भ्रमण किया। सैलानी सेल्फी खिंचवाने के लिए खूब दिलचस्पी लिया। पतरातू पिठोरिया घाटी में भी दिन भर भीड़ लगी रही। सैलानी यहां पर पहाड़ियों के बीच जलेबी नुमा सड़क और प्राकृतिक दृश्य का नजारा लिया।पतरातू

और आसपास के क्षेत्र में रविवार को शाम होते ही आसमानी बिजली खूब कड़के। साथ ही हल्की बारिश हुई। दूसरी ओर बिजली कड़कने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।