राधा-कृष्ण के जयकारे से पावन हुआ पटेलनगर इलाका
भुरकुंडा पटेलनगर में आयोजित तीन दिवसीय राधा-कृष्ण सह हनुमंत प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन रविवार को विधि-विधान से...
भुरकुंडा। निज प्रतिनिधि
भुरकुंडा पटेलनगर में आयोजित तीन दिवसीय राधा-कृष्ण सह हनुमंत प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन रविवार को विधि-विधान से हुआ। आचार्य विष्णुदेवाचार्य के साथ पुरोहित जितेंद्र शुक्ला, विष्णुदेव पांडेय और लखन पांडेय ने हवन-पूर्णाहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को पूर्ण किया। इसमें यजमान सतेंद्र प्रसाद सिंह, सुरेंद्र यादव, रामाकांत दुबे, किशोर यादव और भोला सिंह सपत्निक शामिल हुए। अनुष्ठान के दौरान राधा-कृष्ण और बजरंग बली के जयकारे से समूचे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ था। पटेलनगर पार्क में आयोजित महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अलावा स्थानीय श्रद्धालुओं ने योगदान दिया।