ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़पटेल की जयंती सादगी पूर्ण तरीके से मनेगी: चन्द्रप्रकाश चौधरी

पटेल की जयंती सादगी पूर्ण तरीके से मनेगी: चन्द्रप्रकाश चौधरी

-पटेल छात्रावास सभागार में बैठक कर पुरानी कमेटी को भंग कर, नया वर्किंग कमेटी बनाया...

पटेल की जयंती सादगी पूर्ण तरीके से मनेगी: चन्द्रप्रकाश चौधरी
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 17 Oct 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़। निज प्रतिनिधि

पटेल छात्रवास के सभागार में रविवार को बैठक किया गया। अध्यक्षता गोला प्रमुख जलेश्वर महतो व संचालन झलकदेव महतो ने किया।

बैठक के बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, बतौर विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, जिला प्रधान ब्रह्मदेव महतो, नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो उपस्थित हुए। बैठक में 146 वीं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सरकार के गाइड लाइन के अनुसार सादगी पूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही छात्रावास को सुचारू रूप से चलाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि पटेल छात्रावास का निर्माण जिस उद्देश्य से कराया गया था, उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करें। साथ ही उन्होंने बताया कि नए सदस्यों को जोड़ने के लिए पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर के सर्वसम्मति से वर्किंग कमेटी बनाया गया। जिसमें अरविंद महतो, सुरेश महतो, धनेश्वर महतो,धनेश्वर चौधरी, नुनूलाल महतो, तेजपाल महतो, टिकेंद्र महतो, भुनेश्वर महतो को रखा गया है। वर्किंग कमेटी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को सफल बनाने एवं 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सदस्यता अभियान चलाने का काम करेगी। बैठक में मुख्य रूप से बासुदेव महतो, धनश्याम महतो, जगदीश महतो, राजकिशोर महतो, दयासागर महतो, सुराली महतो, जगरनाथ महतो, रंजीत महतो, अमरलाल महतो, सत्येंद्र महतो, दिनेश महतो, चंद्रशेखर महतो, सुनील कश्यप, लालचंद महतो, चितु महतो, देवधारी महतो, रौशन कुमार, सोहन महतो, राजेन्द्र महतो, राजू महतो, डालचंद ओहदार, बैजनाथ ओहदार, राजेश महतो, महेंद्र चौधरी, हरिनन्दन महतो, कैलाश महतो, नरेश महतो, चिंतामणि पटेल, मुकेश कुमार, अनिल पटेल, नीतीश निराला, करण कुमार, मोहरलाल महतो, सुशील कुमार आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें