Ramgarh News: पतरातू बंगिया समिति ने मां विपतारिणी की पूजा करने का लिया निर्णय
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रामगढ़Ramgarh News: पतरातू में आयोजित एक बैठक में, बंगिया समिति ने मां विपतारिणी की पूजा 18 जुलाई को करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर डी लाहा ने की। इस बैठक में कई सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने पूजा की योजना पर चर्चा की।

Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू बंगिया समिति की बैठक गुरुवार को पंच मंदिर पंचायत भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर डी लाहा ने की। बैठक में पीटीपीएस पंच मंदिर रोड नंबर 17 में मां विपतारिणी की पूजा 18 जुलाई को करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉक्टर देवव्रत लाहा, उत्तम दा, अमर राय, परितोष पाल, प्रकाश प्रमाणिक, मनोज महादानी, बॉबी, बापी मुखर्जी, जीतू भंडारी, आस दा, संजय घोष, अरिंदम, धारा दा, आनंद दत्ता आदि शामिल थे।


